फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pro Kabaddi League: बैंगलोर में 22 दिसंबर से शुरू होगा आठवां सीजन, बिना दर्शकों के खेले जाएंगे मुकाबले

Thu, 02 Dec 2021 04:34 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बैंगलोर

सार

प्रो कबड्डी लीग के आठवें सीजन में पहला मैच यू मुंबा और बेंगलुरु बुल्स के बीच खेला जाएगा। पूरे टूर्नामेंट के दौरान दर्शकों को मैदान में आने की अनुमति नहीं होगी। सभी खिलाड़ी बायो बबल में रहकर पूरे मैच खेलेंगे।
विज्ञापन
प्रो कबड्डी लीग 2021 में सभी मैच एक ही स्टेडियम में खेले जाएंगे। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रो कबड्डी लीग का आठवां सत्र 22 दिसंबर से शुरू होगा जो दर्शकों के बिना खेला जाएगा। आयोजक मशाल स्पोर्ट्स ने पहले चार दिन तीन-तीन मैच कराने का फैसला किया है। पीकेएल का आठवां सत्र यू मुंबा और बेंगलुरु बुल्स के बीच मैच से शुरू होगा। इसके बाद तेलुगू टाइटंस का सामना तमिल थलाइवा से होगा। वहीं, यूपी योद्धा की टक्कर गत विजेता बंगाल वारियर्स से होगी। कोरोना महामारी के मद्देनजर बेंगलुरु व्हाइटफील्ड होटल एंड कंवेंशन सेंटर को बायो-बबल (कोरोना से बचाव के लिए खिलाड़ियों के लिए बनाया गया सुरक्षित माहौल) में बदल दिया गया है। 12 टीमें यहीं रहेंगी और खेलेंगी।
विज्ञापन


प्रो कबड्डी लीग के कार्यक्रम जारी होने के बाद प्रो कबड्डी लीग के कमिश्नर व मशाल स्पोर्ट्स के सीईओ अनुपन गोस्वामी ने कहा कि प्रो कबड्डी लीग भारत के अपने खेल कबड्डी को फिर से लोकप्रिय और जीवंत बनाने के लिए नए प्रारूप के साथ जानी जाती है। हमारा लक्ष्य इस खेल को फिर से एक नई ऊंचाई देने का है साथ ही कबड्डी प्रेमियों के लिए ये एक बड़ी सौगात है जिससे उनका खूब मनोरंजन भी होता है। 

Koo App

🚨#vivoProKabaddiIsBack 🚨      Save the dates for the first part of #vivoProKabaddi Season 8 🗓️      #Fixtures      Read more: https://bit.ly/PKL8Schedule

View attached media content

- prokabaddi (@prokabaddi) 1 Dec 2021

विज्ञापन


अनुपम गोस्वामी ने आगे कहा कि इस बार दो हिस्सों में शेड्यूल जारी करने से टीमों को बेहतर रणनीति बनाने में मदद मिलेगी साथ ही साथ इससे हम इस खेल के फैंस के साथ भी ज्यादा वक्त तक जुड़े रहेंगे। ट्रिपल हेडर और ट्रिपल पंगा फैंस को अपने मनपंसद खिलाड़ियों और टीमों को देखने का ज्यादा से ज्यादा अवसर प्रदान करेंगे क्योंकि ये सभी टीमें खिताब जीतने के लिए बहुत ही ज्यादा मेहनत करती हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें