विकास कंडोला के शानदार प्रदर्शन से हरियाणा स्टीलर्स ने प्रो कबड्डी लीग में गुजरात फॉर्च्यूनजाइंटस को 41-24 से पराजित किया। विकास और प्रशांत कुमार के आठ-आठ अंक जबकि रवि कुमार के छह टैकल अंक से हरियाणा ने आल राउंड प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की। इससे टीम तालिका में 36 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर पहुंच गई। वहीं दिन के दूसरे मुकाबले में मेजबान दबंग दिल्ली ने यू मुंबा को 40-24 से मात देकर अपनी आठवीं जीत दर्ज की। इससे दिल्ली ने 44 अंकों के साथ शीर्ष पर अपनी स्थिति और मजबूत कर ली है।