फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रो कबड्डी ली 2018: मोनू गोयत के दमदार खेल के बावजूद यू मुंबा से हार गई हरियाणा स्टीलर्स

Thu, 18 Oct 2018 09:00 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

विजयी रथ पर सवार यू मुंबा ने बुधवार को खेले गए दूसरे मुकाबले में हरियाणा स्टीलर्स को मात दी। सोनीपत में खेले गए इस मैच में लोकल ब्वॉय मोनू गोयत ने हरियाणा स्टीलर्स को जीत दिलाने की पूरी कोशिश की लेकिन फैसला 32-42 से उनके खिलाफ रहा। अपने होम लेग में हरियाणा स्टीलर्स की यह लगातार चौथी हार है।

विज्ञापन


इस जीत के साथ यू मुंबा की टीम अंक तालिका में 18 अंकों के साथ पहले स्थान पर पहुंच गई है, तो हरियाणा स्टीलर्स 6 अंकों के साथ 5वें स्थान पर हैं। यू मुंबा के लिए एक बार फिर हीरो युवा रेडर सिद्धार्थ देसाई रहे, जिन्होंने पहले हाफ में ही सुपर 10 हासिल करते हुए अपनी टीम को बढ़त दिलाई और मैच में कुल 15 अंक हासिल किए।

हरियाणा स्टीलर्स के लिए उनके कप्तान मोनू गोयत ने सुपर 10 लगाया तो डिफेंस में परवीन ने 4 महत्वपूर्ण अंक हासिल किए। पहले हाफ के बाद यू मुंबा ने 23-13 से बढ़त बना ली थी। उन्होंने इस बीच हरियाणा को एक बार ऑलआउट भी किया।
विज्ञापन


दूसरे हाफ में हरियाणा स्टीलर्स ने अपने कप्तान मोनू गोयत के शानदार प्रदर्शन के दम पर वापसी का भरपूर प्रयास किया। इस बीच उनका डिफेंस भी काफी बेहतर खेला। हालांकि अंत में हरियाणा की टीम सिर्फ हार का अंतर ही कम कर पाई। इसके साथ ही अपने होम लेग में उन्हें एक और करारी शिकस्त मिली।

 

  • मैच में यू मुंबा ने रेड में 27, डिफेंस में 11 और ऑलआउट के 4 पॉइंट हासिल किए
  • दूसरी तरफ हरियाणा स्टीलर्स ने रेड में 22, डिफेंस में 9 और एक्सट्रा का एक अंक हासिल किया
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें