फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रो कबड्डी 2018: गुजरात फार्च्यूनजायंट्स ने पुणेरी पलटन को 34-28 से हराया

Fri, 19 Oct 2018 09:12 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रो कबड्डी 2018 में गुरुवार रात खेले गए दूसरे मुकाबले में मेजबान पुणेरी पलटन को हार का सामना करना पड़ा। गुजरात फार्च्यूनजायंट्स ने 34-28 से हराया। पुणेरी पलटन के नितिन तोमर ने सबसे अधिक रेड अंक हासिल किए। उन्होंने 16 बार प्रयास करते हुए 13 अंक हासिल किए।

विज्ञापन


गुजरात की तरफ से सचिन ने सबसे अधिक 9 पॉइंट हासिल किए। टैकल पॉइंट्स में गिरीश ने सबसे अधिक 6 अंक हासिल किए। गुजरात के लिए परवेश भैंसवाल ने सबसे अधिक 4 अंक जुटाने में कामयाबी हासिल की।

पुणेरी पलटन ने पहले टॉस जीता और कोर्ट का चयन किया। गुजरात के प्रपंजन ने पहला अंक हासिल कर मैच में स्कोर की शुरुआत की। इसके बाद दोनों टीमों की तरफ से जबरदस्त खेल का प्रदर्शन किया गया। स्कोर लगभग बराबर चलता रहा।
विज्ञापन


बराबरी पर चलता हुआ खेल पहले हाफ के आखिर में भी कड़ा रहा और स्कोर 15-15 रहा। पहले हाफ में दोनों टीमों का स्कोर बराबर रहा। मेजबान टीम के लिए नितिन तोमर अकेले ही प्रयास करते हुए नजर आए।

दूसरा हाफ शुरू होने के बाद गुजरात की टीम के अलग-अलग रेडरों ने अपना कार्य बखूबी करते हुए बढ़त पर ध्यान दिया और यह रणनीति कामयाब रही। अंत में पलटन के हाथ से मैच निकल गया और उन्हें 34-28 से हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें