फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी योद्धा ने तेलुगु टाइटन्स को दी मात, खत्म किया घर में जीत का सूखा

Thu, 24 Aug 2017 10:10 PM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
विज्ञापन
यूपी योद्धा बनाम तेलुगु टाइटन्स - फोटो : Prokabaddi
विज्ञापन
प्रो कबड्डी लीग के पांचवें सीजन के लखनऊ लेग के आखिरी मैच में मेजबान यूपी योद्धा ने तेलुगु टाइटन्स को 25-23 से मात देकर आखिरकार घर में जीत का स्वाद चख ही लिया। इससे पहले अपना पहला सीजन खेल रही यूपी योद्धा घर में एक भी जीत हासिल नहीं कर सकी थी। 
विज्ञापन


मैच के पहले हाफ में दोनों टीमें शुरुआती दस मिनट में 10-10 की बराबरी पर थीं। लेकिन पहला हाफ 10-12 से टाइटन्स के नाम रहा। दूसरे हाफ में यूपी ने शानदार वापसी की और मैच के पांच मिनट शेष रहते 20-20 की बराबरी कर ली और अंत में मैच 25-23 से अपने नाम कर लिया। यूपी की जीत में हीरो नितिन तोमर रहे तोमर ने 5 रेड में 6 प्वाइंट हासिल किए।   

दोनों टीमें डिफेंस में बराबरी पर रहीं लेकिन अटैक में यूपा ने बाजी मार ली। रेड प्वाइंट के रूप में यूपी ने 13 और तेलुगु टाइटन्स ने 10 अंक हासिल किए। वहीं टैकल में यूपी ने 10 और टाइटन्स को 11 अंक मिले। कोई भी टीम मैच में ऑलआउट नहीं हुई और दोनों को 2-2 अंक अतिरिक्त के रूप में हासिल हुए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें