फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रो कबड्डी लीग: यू मुंबा ने यूपी योद्धा को रोमांचक मुकाबले में 3 अंकों से हराया

Fri, 18 Aug 2017 09:15 PM IST
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र
विज्ञापन
यू मुुंबा - फोटो : pro kabaddi league
विज्ञापन
जोन बी के यूपी योद्धा और जोन ए के यू मुंबा के बीच लखनऊ के बाबू बनारसी दास स्टेडियम में शुक्रवार को एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। जिसमें यू मुंबा ने यूपी योद्धा  को 34 के मुकाबले 37 अंकों से हरा दिया। 
विज्ञापन


वीवो प्रो कबड्डी लीग के पांचवें संस्करण में इंटर जोन फेज के इस मैच में यू मुंबा ने कुल 25 रेड प्वाइंट्स,  8 टेकल प्वाइंट्स,  4 ऑल आउट प्वाइंट्स और 0 एक्सट्रा प्वाइंट्स हासिल किए। इसी तरह यूपी योद्धा ने 23 रेड प्वाइंट्स, 6 टेकल प्वाइंट्स, 4 ऑल आउट प्वाइंट्स और 1 एक्सट्रा प्वाइंट्स हासिल किया। 

यूपी योद्धा की ओर से रिशांक देवादिगा ने 14 अंक हासिल करते पूरे मैच में शानदार प्रदर्शन किया।  यू मुंबा की ओर से शब्बीर बाबू ने 12 अंक हासिल किए। यू मुंबा यह मैच जीतने के बाद जोन ए में तीसरे स्‍थान पर पहुंच गई है। वहीं यूपी योद्धा जोन बी में दूसरे स्‍थान पर है। 
विज्ञापन


हॉफ टाइम तक यूपी योद्धा यू मुंबा से 12 के मुकाबले 15 अंक से आगे थे। लेकिन बाद में यू मुंबा ने बढ़िया तालमेल दिखाया और यूपी योद्धा ‌को कोई मौका नहीं दिया। हॉफ टाइम तक यू मुंबा ने 10 रेड प्वाइंट्स,  2 टेकल प्वाइंट्स,  0 ऑल आउट प्वाइंट्स और 0 एक्सट्रा प्वाइंट्स हासिल किए। इसी तरह यूपी योद्धा ने 10 रेड प्वाइंट्स, 3 टेकल प्वाइंट्स,  2 ऑल आउट प्वाइंट्स और 0 एक्सट्रा प्वाइंट्स हासिल किया। 
विज्ञापन


15 से 20 अगस्त इंटर जोन के मुकाबले हो रहे हैं। इसमें एक जोन की टीम दूसरे जोन की टीम के खिलाफ खेलेगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें