फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रो कबड्डी लीग 2017: तमिल थलाइवाज ने बेंगलुरु बुल्स को दी 29-24 से मात

Thu, 10 Aug 2017 11:46 PM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
विज्ञापन
तमिल थलाइवाज बनाम बेंगलुरु बुल्स - फोटो : Prokabaddi
विज्ञापन
प्रो कबड्डी लीग के पांचवें सीजन के 22 वें मैच में तमिल थलाइवाज ने आखिरकार जीत का स्वाद चख ही लिया। गुरुवार को नागपुर में खेले गए दूसरे मैच में तमिल थलाइवाज ने बेंगलुरु बुल्स को 29-24 के अंतर से मात दी। 
विज्ञापन


रेड प्वाइंट के मामले में दोनों टीमें तकरीबन बराबरी पर रहीं। तमिल थलाइवाज ने रेड में 16 तो बेंगलुरु बुल्स ने 15 अंक हासिल किए। लेकिन टैकल में थलाइवाज का पलड़ा भारी रहा उन्होंने बुल्स के 6 के मुकाबल 10 टैकल प्वाइंट हासिल किए। दोनों टीमें एक-एक बार ऑल आउट हुईं। और दोनों को ही एक-एक अतिरिक्त अंक भी हासिल हुआ। बेंगलुरु बुल्स के रेडर रोहित कुमार दुर्भाग्यशाली रहे। 11 अंक हासिल करने के बाद भी वो अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके। 

पहले हाफ की समाप्ति पर थलाइवाज ने 16-9 के साथ 7 अंकों की बढ़त हासिल कर ली थे। पहले 12 मिनट तक दोनों टीमें 6-6 अंक की बराबरी पर थीं। लेकिन इसके बाद थलाइवाज ने धीरे-धीरे बढ़त हासिल करनी शुरू की। दूसरे हाफ के पहले पांच मिनट तो थलाइवाज हावी रही लेकिन इसके बाद बुल्स ने तेजी दिखाते हुए अगले दस मिनट में स्कोर को 24-20 पर पहुंचा दिया। ऐसे में अंतिम समय में पलड़ा बुल्स की ओर झुकता दिख रहा था। 18वें मिनट में स्कोर 26-24 तक पहुंच गया था। लेकिन अंतिम समय में थलाइवाज ने धैर्य रखा और अंतिम 2 मिनट में 5 अंक हासिल करते हुए मैच अपने नाम कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें