पांच कामयाब सत्र के बाद प्रो कबड्डी लीग सीजन-6 के लिए खिलाडिय़ों की नीलामी मुंबई में 30 और 31 मई को होगी। इस नीलामी में कुल 422 खिलाड़ी होंगे। इस नीलामी में ईरान, बांग्लादेश, जापान, केन्या, दक्षिण कोरिया, मलयेशिया और श्रीलंका सहित 14 अन्य देशों के कुल 87 विदेशी खिलाड़ी शामिल होंगे। राष्ट्रीयव्यापी प्रतिभा खोज कार्यक्रम के तहत फ्यूचर कबड्डीज हीरोज (एफकेएच) कार्यक्रम से चुने गए 58 खिलाड़ी भी नीलामी का हिस्सा होंगे।
दो दिन तक चलने वाली खिलाडिय़ों की नीलामी से ही विभिन्न 12 फ्रेंचाइजी अपनी टीमें तैयार करेंगी। कुल 12 में से 9 फ्रेंचाइजी ने अपने उन खिलाडिय़ों को चुन लिया है, जिन्हें उन्होंने रिटेन किया। बाकी तीन फ्रेंचाइजी यूपी योद्धा, यू मुंबा और जयपुर पिंक पैंथर्स नए सिरे से अपनी टीमें बनाएंगी।