फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रो कबड्डी लीग: गुजरात ने पुुणे को मात देकर प्वाइंट्स टेबल में अपनी स्थिति की मजबूत

Wed, 23 Aug 2017 12:55 AM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
विज्ञापन
गुजरात बनाम पुणे - फोटो : Prokabaddi
विज्ञापन
लखनऊ के बाबू बनारसी दास इंडोर स्डेडियम में गुजरात फॉर्च्यून जायंट्स  और पुनरे पलटन के बीच खेल गए एकतरफा मुकाबले में गुजरात ने पुणे 35-21 से को मात दी। एक तरफा रहे मुकाबले में गुजरात ने अपना दबदबा बनाए रखा और जीत के बाद जोन ए में पहले स्थान पर अपनी स्थिति और मजबूत कर ली। 
विज्ञापन


पहले हाफ की समाप्ति पर ही गुजरात ने 16-7 की बढ़त हासिल कर ली थी। दुगने अंकों से बढ़त हासिल कर गुजरात का आत्मविश्वास आसमान छू रहा था। पहले हाफ के शुरुआती आठ मिनट में मुकाबला 5-5 अंक की बराबरी पर था लेकिन इसके बाद मैच धीरे-धीरे पुणे के हाथ से निकलता गया। 

दूसरे हाफ में गुजरात ने अपनी बढ़त बनाए रखी और दूसरे हाफ में 17 अंक हासिल किए। पुणे 14 अंक हासिल कर सकी। दूसरे हाफ में भी दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को नहीं मिला। 
विज्ञापन


रेड में दोनों टीमें तकरीबन बराबरी पर रहीं। गुजरात ने 13 और पुणे ने 11 रेड प्वाइंट अर्जित किए। वहीं दूसरी तरफ डिफेंस में गुजरात ने बाजी मार ली। गुजरात ने टैकल में 17 अंक हासिल किए वहीं पुणे 10 अंक हासिल कर सकी। गुजरात ने 4 अंक पुणे को दो बार ऑलआउट करके हासिल किए वहीं उन्हें एक अंक अतिरिक्त के रूप में भी हासिल हुआ। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें