पहली बार प्रो कबड्डी लीग में खेल रही हरियाणा स्टीलर्स ने आखिरकार पांचवें सीजन में जीत का स्वाद चख ही लिया। अपने तीसरे मैच में हरियाणा ने गुजरात को 32-20 के अंतर से मात दी। इससे पहले उन्हें एक मैच में हार मिली थी और एक में हार का सामना करना पड़ा था।
मंगलवार को नागपुर में खेले गए मैच में पहले हाफ के शुरुआती 15 मिनट में दोनों टीमें 7-7 अंक की बराबरी पर थीं। लेकिन पहले हाफ के अंतिम पांच मिनट में हरियाणा ने तेजी दिखाई और पहले हाफ के अंत तक 13-9 की बढ़त हासिल कर ली। इसके बाद दूसरे हाफ में भी हरियाणा ने अपनी बढ़त को शुरुआती पांच मिनट में बरकरार रखा और फिर गेम में तेजी दिखाई देखते देखते 4 अंक का अंतर बढ़कर सातवें मिनट में 22-12 के स्कोर के साथ 10 का हो गया। इसके बाद मैच में गुजरात को वापसी नहीं करने दी। मैच के आखिरी 5 मिनट में भी हरियाणा के पास 7 अंक की बढ़त थी। जो मैच के अंत तक 32-20 के साथ 12 अंक की हो गई।
हरियाणा की डिफेंस गुजरात से ज्यादा मजबूत रहा। गुजरात के 9 टैकल के मुकाबले हरियाणा ने 16 अंक हासिल किए। यही जीत हार में सबसे अधिक निर्णायक साबित हुआ। विकास कंडोला हरियाणा के सबसे सफल रेडर रहे उन्होंने 6रेड प्वाइंट हासिल किए। वहीं मोहित चिल्लर ने 7 टैकल में 7 प्वाइंट हासिल किए। हरियाणा ने रेड में 10, टैकल में 16, ऑल आउट में 2 और 4 अंक अतिरिक्त के रूप में हासिल हुए। वहीं गुजरात ने 10 रेड, 9 टैकल, और 1 अंक अतिरिक्त के रूप में हासिल हुआ।