फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा ने करीबी मुकाबले में दी यूपी योद्धा को दी मात 

Sun, 20 Aug 2017 01:17 AM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान

सार

Haryana Steelers vs UP Yoddha
विज्ञापन
यूपी योद्धा बनाम हरियाणा स्टीलर्स - फोटो : Prokabaddi
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा स्टीलर्स ने शनिवार को लखनऊ के बाबू बनारसी दास इंडोर स्टेडियम में खेले गए दिन के दूसरे मैच में मेजबान यूपी योद्धा को 36-29 से मात दी। पहले हाफ में दोनों टीमों के बीच बराबर की टक्कर हुई। पहले 9 मिनट में दोनों टीमें 6-6 की बराबरी पर थी। लेकिन अगले 10 मिनट में यूपी योद्धा ने 15-12 से बढ़त बना ली। सेकेंड हाफ में के शुरुआती आठ मिनट में भी यूपी ने बढ़तो को बरकरार रखा लेकिन इसके बाद मैच का पांस पलटा। हरियाणा ने धीरे धीरे स्कोर के अंतर को कम किया और मैच में 3 मिनट शेष रहते स्कोर 29-29 से बराबर हो गया। देखते देखते अंतिम दौर में मैच हरियाणा के पाले में चला गया और हरियाणा स्टीलर्स ने 29-36 से मैच अपने नाम कर लिया। यह उनकी इस सीजन की दूसरी जीत है। 
विज्ञापन


हरियाणा की जीत के हीरो विकास खंडोला रहे। खंडोला ने रेड में 9 अंक बटोरे वहीं सुरेंद्र नाडा ने 7 अंक टैकल में हासिल किए। हरियाणा ने रेड में 15, टैकल मे 14, ऑल आउट से 4 और 3 अंक एक्सट्रा के रूप में हासिल किए। वहीं यूपी योद्धा ने टैकल में 11 डिफेंस में 14 और 4 अंक एक्सट्रा के रूप में बनाए। दोनों टीमें डिफेंस में तो बराबरी पर रहीं लेकिन अटैक में हरियाणा ने बाजी मार ली और यूपी योद्धा को घरेलू  दर्शकों के सामने पटखनी दे डाली। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें