जोन ए के दबंग दिल्ली और जोन बी के तमिल थलाइवाज के बीच अहमदाबाद के एरेना में गुरुवार को एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। जिसमें दबंग दिल्ली ने तमिल थलाइवाज को 29 के मुकाबले 30 अंक से हरा दिया। दबंग दिल्ली अपने ग्रुप में अब तीसरे स्थान पर पहुंच गई है।
वीवो प्रो कबड्डी लीग के पांचवें संस्करण में इंटर जोन फेज के इस मैच में दबंग दिल्ली को हालांकि एक बार तमिल थलाइवाज ने ऑल आउट भी किया। लेकिन अंत समय में दबंग दिल्ली के मिराज शेख ने चमत्कार करते हुए तीन अंक हासिल किए और अपनी टीम को जीत दिला दी। तमिल थलाइवाज के अजय ठाकुर ने शानदार खेल दिखाते हुए अपनी टीम के लिए 13 अंक हासिल किए।
दबंग दिल्ली ने मैच में कुल 24 रेड प्वाइंट्स, 6 टेकल प्वाइंट्स, 0 ऑल आउट प्वाइंट्स और 0 एक्सट्रा प्वाइंट्स हासिल किए। इसी तरह तमिल थलाइवाज ने 14 रेड प्वाइंट्स, 11 टेकल प्वाइंट्स, 2 ऑल आउट प्वाइंट्स और 2 एक्सट्रा प्वाइंट्स हासिल किया।
हॉफ टाइम तक दोनों टीमें 12-12 अंक के साथ बराबरी पर थीं। इस दौरान दबंग दिल्ली ने 9 रेड प्वाइंट्स, 3 टेकल प्वाइंट्स, 0 ऑल आउट प्वाइंट्स और 0 एक्सट्रा प्वाइंट्स हासिल किए। इसी तरह तमिल थलाइवाज ने 5 रेड प्वाइंट्स, 6 टेकल प्वाइंट्स, 0 ऑल आउट प्वाइंट्स और 1 एक्सट्रा प्वाइंट्स हासिल किया।
15 से 20 अगस्त इंटर जोन के मुकाबले हो रहे हैं। इसमें एक जोन की टीम दूसरे जोन की टीम के खिलाफ खेलेगी।