फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोमांचक मैच में बंगाल वॉरियर्स ने तेलुगु टाइटन्स को दी मात 

Wed, 13 Sep 2017 01:02 AM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
विज्ञापन
जान कुन ली - फोटो : Pro kabaddi
विज्ञापन
कोरियाई खिलाड़ी जांग कुन ली के शानदार खेल की बदौलत  सोनीपत में खेले गए मुकाबले में बंगाल वॉरियर्स ने तेलुगु टाइटन्स को रोमांचक मैच में  32-31 के अंतर से मात दी। बंगाल की जीत के हीरो रहे 14 रेड में 9 प्वाइंट हासिल किए। वहीं डिफेंस में सुरजीत सिंह ने 7 टैकल में 5 प्वाइंट हासिल कर बंगाल की जीत में अहम भूमिका अदा की। ली की आखिरी रेड में लिए अंक ने मैच का परिणाम बदल दिया। 
विज्ञापन


बंगाल ने अटैक में बाजी मारकर मैच अपने पाले में कर लिया। बंगाल ने अटैक में 22 और टाइटन्स ने 17 अंक हासिल किए। वहीं डिफेंस में पलड़ा तेलुगु टाइटन्स का भारी रहा। बंगाल ने टैकल में पांच तो तेलुगु टाइटन्स ने 8 अंक हासिल किए। टाइटन्स ने बंगाल को दो बार ऑलआउट कर 4 और बंगाल ने 1 बार टाइटन्स को ऑलआउट कर 2 अंक बटोरे। अतिरिक्त अंक के रूप में बंगाल को 3 और टाइटन्स को 2 अंक हासिल हुए। 

मैच का पहला हाफ 12-15 से तेलुगु टाइटन्स के नाम रहा। हालांकि पहले हाफ के अंतिम 6 मिनट में दोनों टीमें 9-9 अंक की बराबरी पर थीं। लेकिन 20वें मिनट तक आते आते टाइटन्स 3 अंक से आगे हो गए। दूसरे हाफ में भी मुकाबला कांटे का रहा। अंतिम दो मिनट में तो दोनों टीमें 31-31 की बराबर पर थीं लेकिन कोरिया के अटैकर जान कुन ली ने अपनी और मैच की आखिरी रेड में एक अंक बटोरकर बंगाल को 1अंक से  जीत दिला दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जोन बी में टॉप पर चल रही बंगाल वॉरियर्स की 15वें मैच में सातवीं जीत है। वहीं तेलुगु टाइटन्स इतने ही मैचों मे 4 जीत के साथ चौथे स्थान पर है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें