फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pro Kabaddi League: 59 खिलाड़ियों को किया गया रिटेन, बाकियों की 29 से 31 अगस्त तक होगी नीलामी  

Fri, 20 Aug 2021 10:55 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

एलीट प्लेयर वर्ग से 22, रिटेन्ड प्लेयर्स वर्ग से छह और न्यू यंग प्लेयर्स वर्ग से 31 खिलाड़ी रिटेन हुए।
विज्ञापन
प्रो कबड्डी लीग - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रो कबड्डी लीग के आठवें सीजन से पहले कुल 59 खिलाड़ियों को रिटेन किया गया है। इनमें सभी तीन वर्गों के खिलाड़ी शामिल हैं। एलीट प्लेयर वर्ग से 22, रिटेन्ड प्लेयर्स वर्ग से छह और न्यू यंग प्लेयर्स वर्ग से 31 खिलाड़ी रिटेन हुए। वहीं, पीकेएल के छठे और सातवें सीजन में सभी टीमों के जिन खिलाड़ियों को रिटेन नहीं किया गया है, उनकी 29 से 31 अगस्त तक मुंबई में नीलामी होगी। बता दें कि कबड्डी के आठवें सत्र का आयोजन इस साल दिसंबर में होने वाला है। गत चैंपियन बंगाल वारियर्स ने अपने कप्तान मनिंदर सिंह और मोहम्मद इस्माइल नबिबख्श और रिंकु नरवाल को रिटेन किया है। बेंगलुरु बुल्स ने पवन कुमार सहरावत को लगातार दूसरे साल रिटेन किया। दबंग दिल्ली ने नवीन कुमार को रिटेन यंग प्लेयर वर्ग के अंर्तगत रिटेन किया। अनुभवी खिलाड़ियों जैसे फजेल अत्राचली (यू मुंबा), परवेश भेंसवाल और सुनील कुमार (गुजरात जायंट्स), विकास खंडोला (हरियाणा स्टीलर्स) और नितीश कुमार (यूपी योद्धा) को उनकी टीमों ने रिटेन किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें