प्रो कबड्डी लीग के बेहद रोमांचक मुकाबले में सोमवार को यूपी के योद्धआों ने बेंगलुरु बुल्स को हरा दिया। अहमदाबाद के ईकेए एरेना में खेले गए इस मुकाबले में यूपी ने बेंगलुरु को 35-33 से शिकस्त दी।
यूपी के लिए श्रीकांत ने 8 रेड अंक हासिल किए जबकि सुमित ने टैकल से 5 पॉइंट बनाए। वहीं, बेंगलुरु टीम की ओर से पवन सहरावत ने 12 रेड प्वाइंट्स अर्जित किए लेकिन डिफेंस में टीम खास नहीं कर सकी।
बेंगलुरु को 7 मैचों में तीसरी हार झेलनी पड़ी। टीम 22 अंकों के साथ दूसरे नंबर पर काबिज है। वहीं, यूपी टीम की 7 मैचों में यह दूसरी ही जीत रही। उसके 16 अंक हैं और 12 टीमों की तालिका में यूपी टीम 10वें नंबर पर है।
वहीं, बंगाल वॉरियर्स और तेलुगू टाइटंस के बीच खेला गया 38वां मुकाबला 29-29 से टाई रहा।