यूपी योद्धा ने शनिवार को मेजबान हरियाणा स्टीलर्स को 37-30 से हराकर प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के प्लेऑफ में पहुंचने की तरफ मजबूत कदम बढ़ाए। यूपी योद्धा को अब प्लेऑफ में जगह बनाने के लिये केवल एक अंक की दरकार है।
इस नाटकीय मुकाबले में श्रीकांत जाधव ने फिर से सुपर 10 बनाया। उन्होंने कुल 11 अंक बनाए। उनके अलावा नितेश कुमार और सुरेंदर गिल ने भी अच्छा प्रदर्शन किया। यूपी योद्धा के 18 मेचों में 58 अंक हो गए हैं और वह अंकतालिका में पांचवें स्थान पर है।
वहीं दूसरे मुकाबले में गुजरात फॉर्च्यून जायंट्स ने तमिल थलाइवाज पर शानदार जीत दर्ज की। गुजरात ने थलाइवाज को 51-21 से करारी शिकस्त दी।