फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी योद्धा ने पटना पाइरेट्स को 41-29 से हराया

Sat, 07 Sep 2019 12:56 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
up yoddha vs patna pirates
विज्ञापन

श्रीकांत जाधव (10 अंक) और सुरेंद्र गिल (07 अंक) के शानदार खेल के दम पर यूपी योद्धा ने प्रो कबड्डी लीग में पटना पाइरेट्स को 41-29 से शिकस्त देकर लगातार तीसरी जीत दर्ज की। पटना के लिए प्रदीप नरवाल ने 14 अंक बटोरे। 

विज्ञापन


यूपी योद्धा टीम की रक्षापंक्ति ने भी शानदार खेल दिखाया जहां नीतीश कुमार ने पांच और आशू सिंह ने चार अंक बनाए। इस जीत से यूपी योद्धा की टीम 13 मैचों में 37 अंक के साथ तालिका में सातवें स्थान पर है। तीन बार की चैंपियन पटना पाइरेट्स 13 मैचों में 20 अंक के साथ 12वें और आखिरी पायदान पर है। 

दूसरे मैच में बेंगलूरु बुल्स ने तेलुगु टाइटंस को रोमांचक मुकाबले में 40-39 से पराजित किया। बुल्स 15 मैचों में नौवीं जीत से 48 अंकों के साथ तालिका में दूसरे नंबर पर है। तेलुगु 30 अंकों के साथ नौवें नंबर पर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें