तमिल थलाइवाज नेशनिवार को प्रो कबड्डी लीग 2019 के 34वें मुकाबले में गुजरात फॉर्च्यून जायंट्स को हरा दिया। अहमदाबाद के एका एरेना ट्रांस स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में थलाइवाज ने गुजरात को 34-28 से शिकस्त दी।
इस मुकाबले में तमिल थलाइवाज की तरफ से अजय ठाकुर ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 16 रेड में नौ प्वाइंट्स हासिल किए, जबकि मोहित छिल्लर छह टैकल में पांच अंक हासिल किए। इसके साथ ही वह टॉप डिफेंडर रहे। वहीं, गुजरात की तरफ से रोहित गुलिया ने 18 रेड में 9 प्वाइंट्स हासिल किए, जबकि सुनिल कुमार ने 9 टैकल में छह प्वाइंट्स हासिल किए और टॉप डिफेंडर रहे।
बता दें कि इस मुकाबले में थलाइवाज को 15 रेड प्वाइंट्स, 13 टैकल प्वाइंट्स, 4 ऑलआउट प्वाइंट्स और दो एक्सट्रा प्वाइंट्स मिले। वहीं, गुजरात को 14 रेड प्वाइंट्स, 9 टैकल प्वाइंट्स, 2 ऑलआउट प्वाइंट्स और तीन एक्स्ट्रा प्वाइंट्स मिले।
दिल्ली ने पलटन को 32-30 से हराया
वहीं, 35वें मुकाबले में दंबग दिल्ली ने पुणेरी पलटन को 32-30 से हरा दिया। इस मैच में पटना के नवीन कुमार ने शानदार खेल दिखाया। उन्होंने 21 रेड में 11 प्वाइंट्स हासिल किए, जबकि रविंदर पहल टॉप डिफेंडर रहे।