पुणेरी पलटन ने बुधवार को प्रो कबड्डी 2019 के 51वें मुकाबले में बेंगलुरु बुल्स पर शानदार जीत दर्ज की। पुणेरी पलटन ने मुकाबले में 31-23 से हरा दिया। पुणेरी पलटन की तरफ से मनजीत ने शानदार खेल दिखाया। वहीं, दूसरे मुकाबले (52वें) में जयपुर पिंक पैंथर्स ने तमिल थलाइवाज को 28-26 से हराया।