नवीन कुमार के शानदार प्रदर्शन की बदौलत दबंग दिल्ली ने बुधवार को प्रो कबड्डी लीग के मुकाबले में जयपुर पिंक पैंथर्स को 46-44 से हराया। रेडर नवीन ने रिकॉर्ड लगातार दसवीं बार सुपर 10 के साथ कुल 16 अंक जुटाए। इस जीत के साथ दिल्ली की टीम ने अंक तालिका के शीर्ष पर अपनी स्थिति मजबूत कर ली है।
वहीं, एक अन्य मुकाबले में बेंगलुरु बुल्स ने पटना पायरेट्स पर रोमांचक जीत दर्ज की। बुल्स ने पटना को 40-39 से हराया।