फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रो कबड्डी 2019: बंगाल वॉरियर्स की शानदार जीत, थलाइवाज को 35-26 से पटका

Thu, 29 Aug 2019 11:23 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
प्रो कबड्डी 2019 - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

बंगाल वॉरियर्स ने गुरुवार प्रो कबड्डी लीग के 64वें मैच में तमिल थलाइवाज को 35-26 से हरा दिया। बंगाल वॉरियर्स की ओर से के. प्रपंजन ने 10 रेड अंक जुटाए जबकि मनिंदर सिंह ने नौ रेड अंक बनाए। इस जीत से बंगाल की टीम अंक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। 

विज्ञापन


तमिल थलाइवाज की ओर से अजय ठाकुर ने 11 अंक जुटाए लेकिन टीम को हार से नहीं बचा सके। अजीत ने तीन टैकल पॉइंट्स भी बनाए। 

बंगाल की 11 मैचों में यह छठी जीत रही और टीम 39 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर है। वहीं, तमिल थलाइवाज की 11 मैचों में यह छठी हार रही और टीम 25 अंकों के साथ 12 टीमों की तालिका में 9वें नंबर पर है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें