फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रो कबड्डी लीग 2017: तेलुगू टाइटन्स ने मेजबान हरियाणा स्टीलर्स को 37-19 से दी मात

Sun, 10 Sep 2017 10:30 PM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
विज्ञापन
राहुल चौधरी - फोटो : Pro kabaddi
विज्ञापन
प्रो कबड्डी लीग के पांचवें सीजन के सोनीपत लेग के आखिरी मैच में रविवार को तेलुगू टाइटन्स ने मेजबान हरियाणा स्टीलर्स को 37-19 से मात दी। पूरे मैच में टाइटन्स का दबदबा जारी रहा। 18 अंको के अंतर से मिली जीत इस बात की गवाह है। 
विज्ञापन


लो स्कोरिंग मैच के पहले हाफ में ही तेलुगु टाइटन्स ने हरियाणा स्टीलर्स के खिलाफ शुरुआती मिनट से ही बढ़त बनानी शुरू की। पहले ये बढ़त 3 अंक की थी लेकिन पहले हाफ के अंत में यह बढ़त 12-8 के साथ 4 अंक की हो गई। दूसरे हाफ में भी राहुल चौधरी की तेलुगु टाइटन्स ने अंतिम 10 मिनट में 23-15 से बढ़त बना ली थी। दूसरे हाफ के अंतिम 6 मिनट से पहले टाइटन्स ने 16 के मुकाबले 32 अंक बना लिए थे। ये बढ़त अंत तक 37-19 की हो गई।  

अटैक और डिफेंस दोनों में टाइटन्स ने मेजबान हरियाणा को मात दी। रेड में हरियाणा ने 12 तो टाइटन्स ने 16 अंक हासिल किए। वहीं टैकल प्वाइंट ने मैच का पाला पूरी तरह तेलुगू टाइटन्स के पाले में कर दिया। टाइटन्स ने 2 बार हरियाणा को ऑल आउट कर 4 अंक बटोरे। वहीं अतिरिक्त के रूप में हरियाणा को 3 और तेलुगू टाइटन्स को 4 अंक हासिल हुए। 
विज्ञापन


तेलुगू टाइटन्स  की जीत के हीरो कप्तान राहुल चौधरी और विशाल भारद्वाज रहे। राहुल ने 20 रेड में 8 अंक जुटाए। वहीं विशाल भारद्वाज ने 6 अंक टैकल से हासिल किए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें