फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉर्डर पर नहीं आज मुंबई में होगा फैसला, मजबूत भारत या चीन की दीवार !

Sat, 05 Aug 2017 05:08 PM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
विज्ञापन
विजेंदर सिंह - फोटो : getty
विज्ञापन
भारत के पहले प्रो बॉक्सर विजेंदर सिंह शनिवार को मुंबई के नेशनल स्पोर्ट्स क्लब ऑफ इंडिया में 'चीनी' दीवार यानी चीन के जुल्फिकार मैमैतियाली से भिड़ेंगे। विजेंदर की नदर अपने विजय अभियान को जारी रखने पर होंगी। भारत और चीन के बीच राजनीतिक मतभेदों के बीच इस इवेंट पर दोनों देश के लोगों के नजरें टिकी हुई हैं। 
विज्ञापन


31 वर्षीय ओलंपिक कांस्य पदक विजेता विजेंदर चीनी मुक्केबाज के खिलाफ एशिया पेसिफिक सुपर मिडिलवेट का खिताब बचाएंगे। वहीं दूसरी तरफ जुल्फिकार को मात देकर उनके डब्ल्यूटीओ ओरिएंटल सुपर मिडिलवेट खिताब को बचाने के लिए रिंग में उतरेंगे। 

विजेंद्र पहले ही जुल्फिकार मैमैतियाली को चीनी सामान बता चुके हैं। जो ज्यादा देर नहीं चलता है। ऐसा ही कुछ रिंग में भी होगा जहां वो विजेंद्र के खिलाफ ज्यादा देर तक टिक नहीं पाएंगे।
विज्ञापन


आत्मविश्वास से लबरेज विजेंदर ने चीनी प्रतिद्वंद्वी को कमजोर बताते हुए कहा, 'यह भारत बनाम चीन का मुकाबला है और मुझे कुछ कहने की जरूरत नहीं है। मैं बेहद उत्साहित हूं। मैं जानता हूं कि पूरा भारतवर्ष मेरे साथ है। मैं आश्वस्त हूं कि यह अच्छा मुकाबला होगा। 

इससे पहले दिल्ली में हुए मुकाबले में विजेंदर ने एशिया पेसिफिक सुपर मिडिलवेट का खिताब बेहद शानदार खेल दिखाते हुए हासिल किया था। जिसमें विजेंदर पूर्व वर्ल्ड चैंपियन फ्रांसिस चेका को मात दी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें