फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pro Kabaddi League 2019: विजेता पर होगी पैसों की बारिश, हारने वाली टीम भी बनेगी करोड़पति

Sat, 19 Oct 2019 01:33 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
प्रो कबड्डी लीग फाइनलिस्ट - फोटो : पीटीआई
प्रो कबड्डी लीग (PKL) के सातवें सीजन में दुनिया के सामने एक नया चैंपियन मिलने जा रहा है, शनिवार शाम होने वाले खिताबी मुकाबले में आमने-सामने दबंग दिल्ली और बंगाल वॉरियर्स पहली बार फाइनल पहुंचीं हैं। इसी के साथ अहमदाबाद के ट्रांस्टेडिया स्थित ईका एरेना में आज टीम और खिलाड़ियों पर पैसों की बरसात भी होगाी। विजेता और उपविजेता टीम और उसके खिलाड़ियों को आखिर कितने पैसों बतौर धनराशि मिलेगा, आइए जानते हैं।
विज्ञापन

2 of 4
प्रो कबड्डी लीग फाइनल - फोटो : पीटीआई
टीमों और खिलाड़ियों को पुरस्कार के तौर पर कुल आठ करोड़ रुपये दिए जाएंगे। पुरस्कार की यह राशि अन्य शीर्ष लीगों के बराबर है। प्लेऑफ में पहुंचने वाली सभी टीमों को पुरस्कार में कुछ राशि मिलेगी। लीग की चैम्पियन को तीन करोड़ दिए जाएंगे जबकि उपविजेता के खाते में 1.8 करोड़ जाएंगे।
विज्ञापन

3 of 4
दबंग दिल्ली बनाम बंगाल वॉरियर - फोटो : ट्विटर
तीसरे और चौथे पायदान पर रहने वाली टीम को 90-90 लाख और पांचवें एवं छठे स्थान पर रहने वाली टीम को 45-45 लाख रुपये दिए जाएंगे। बाकी बची पुरस्कार की राशि व्यक्तिगत अवॉर्ड जीतने वाले खिलाड़ियों को दी जाएगी।
विज्ञापन

4 of 4
दबंग दिल्ली बनाम बंगाल वॉरियर्स - फोटो : PKL
याद हो कि इस बार दबंग दिल्ली, बंगाल वॉरियर्स, हरियाणा स्टीलर्स, यूपी योद्धा, यू मुंम्बा और बेंगलुरू बुल्स प्लेऑफ में पहुंची थी। जहां दिल्ली ने पहले सेमीफाइनल में एलिमिनेटर से आई मौजूदा विजेता बेंगलुरू बुल्स को मात दे पहली बार फाइनल में जगह बनाई थी जबकि बंगाल ने यू-मुम्बा को परास्त कर पहली बार खिताबी मुकाबले में कदम रखा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें