फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय निशानेबाज पृथ्वीराज शॉटगन विश्व कप के फाइनल्स की दौड़ में बरकरार

Sat, 17 Aug 2019 08:02 AM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
पृथ्वीराज टोंडाइमान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

भारतीय निशानेबाज पृथ्वीराज टोंडाइमान आईएसएसएफ शॉटगन विश्व कप में पुरुषों के ट्रैप फाइनल्स में पहुंचने की दौड़ में बने हुए हैं। उनके अब 69 अंक हैं और वह शीर्ष पर चल रहे निशानेबाज से चार अंक पीछे हैं। 

विज्ञापन


पृथ्वीराज ने दूसरे दिन की कड़ी परिस्थितियों के बीच 25 में से 22 अंक बनाये और वह फिनलैंड के लाहिटी में चल रही प्रतियोगिता में दूसरे दिन के बाद 23वें स्थान पर हैं। इस भारतीय के अलावा दस अन्य निशानेबाजों का स्कोर भी 69 है। 

भारत के अन्य निशानेबाज कायनान चेनाइ 67 के स्कोर के साथ 42वें स्थान पर हैं। उन्होंने भी शुक्रवार को 22 का स्कोर बनाया। तुर्की के यावुज इल्नाम 73 अंक के साथ शीर्ष पर हैं जबकि कल चोटी पर रहे माल्टा के विलियम चेटकुटी 72 अंक लेकर दूसरे स्थान पर हैं। महिलाओं की ट्रैप स्पर्धा में शगुन चौधरी 100 अंक के साथ भारतीयों में सर्वश्रेष्ठ हैं। वह 38वें स्थान पर हैं। मनीषा कीर (94) और सीमा तोमर (93) क्रमश: 52वें और 59वें स्थान पर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें