फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वापसी को बेकरार युवा क्रिकेटर पृथ्वी शॉ, पीवी सिंधु के साथ करेंगे खास ट्रेनिंग

Tue, 01 Oct 2019 06:35 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
पीवी सिंधु और पृथ्वी शॉ - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

भारत के युवा टेस्ट ओपनर पृथ्वी शॉ स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु के साथ ट्रेनिंग करने के लिए तैयार हैं। एक रिपोर्ट में कहा गया है कि पृथ्वी शॉ अपनी फिटनेस पर काम करने के लिए वर्ल्ड बैडमिंटन चैंपियन पीवी सिंधु के साथ ट्रेनिंग करेंगे। बता दें कि उन पर एंटी अस्थमा ड्रग्स लेने की वजह से आठ महीने का प्रतिबंध लगाया गया है। 

विज्ञापन


19 वर्षीय पृथ्वी शॉ एक योजना तैयार कर रहे हैं, जहां वह सिंधु के साथ मिलकर अपनी शारीरिक फिटनेस और आत्मविश्वास को वापस लाने के लिए ट्रेनिंग करेंगे। उन्होंने बताया है कि यह आइडिया एक फील्डर के रूप में उनकी फिटनेस और फुर्ती को बेहतर बनाने के लिए है।

पृथ्वी शॉ को सभी एक अच्छा बल्लेबाज मानते हैं और उन्होंने यह समय-समय पर सबको दिखाया भी है लेकिन उन्हें अपनी फील्डिंग में काम करने की जरूरत है। शॉ अभी इंग्लैंड में हैं और इस वीक में उनके सिंधु के साथ ट्रेनिंग शुरू करने की उम्मीद है। उनकी ट्रेनिंग में एक फील्डर के रूप में उनकी फिटनेस और धैर्य में सुधार करने की प्लानिंग है।
विज्ञापन


दाएं हाथ के बल्लेबाज ने अब तक भारत के लिए दो टेस्ट खेले हैं और इसमें उन्होंने 237 रन बनाए हैं, जिसमें वेस्टइंडीज के खिलाफ शतक और एक अर्धशतक भी शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें