फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्लीन इंडिया के बाद अब फिट इंडिया, राष्ट्रीय खेल दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी शुरू करेंगे नया अभियान

Wed, 21 Aug 2019 07:51 PM IST
Rajeev Rai हेमंत रस्तोगी, नई दिल्ली

सार

  • राष्ट्रीय खेल दिवस पर अगले चार साल के लिए छेड़ा जाएगा फिट इंडिया अभियान
  • आईजी स्टेडियम में 29 अगस्त को पीएम करेंगे अभियान की शुरूआत
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

क्लीन इंडिया (स्वच्छता अभियान) के बाद अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देशव्यापी फिट इंडिया अभियान छेड़ने जा रहे हैं। राष्ट्रीय खेल दिवस (29 अगस्त) के मौके पर पीएम की ओर से देश की जनता को फिटनेस के प्रति जागरूक करने के लिए इंदिरा गांधी स्टेडियम में फिट इंडिया अभियान की शुरुआत की जा रही है। खेलो इंडिया के तहत खेल मंत्रालय की अगुवाई में यह अभियान विभिन्न चरणों में 29 अगस्त 2019 से अगले चार साल यानि 29 अगस्त 2023 तक जारी रखा जाएगा।

विज्ञापन


 

खिलाड़ी ही नहीं हर देशवासी के लिए होगा अभियान

जिस तरह से स्वच्छता के प्रति पीएम ने जागरूकता के लिए अभियान छेड़ा उसी तरह देशवासियों ही नहीं बल्कि विदेश में रहने वाले भारतीयों को रोजमर्रा के जीवन में फिट रहने के लिए प्रेरित किया जाएगा। इसके लिए खेल मंत्रालय और भारत सरकार की ओर व्यापक जागरूकता अभियान छेड़ा जाएगा। इसमें नामी खिलाडिय़ों के अलावा अन्य क्षेत्रों से जुड़ी नामी हस्तियों को जोड़ा जाएगा। साथ ही विभिन्न स्तरों पर वालंटियरों की टीमें  बनाई जाएंगी। फिटनेस के लिए ऑडियो विजुअल, प्रिंट लिटरेचर उपलब्ध कराया जाएगा। फिट इंडिया अभियान का मोबाइल एप लॉंच करने के अलावा वेब पोर्टल और सोशल मीडिया का सहारा लिया जाएगा। कई तरह के आयोजन किए जाएंगे। यह अभियान सिर्फ खिलाड़ियों के लिए ही नहीं बल्कि देश के हर नागरिक के लिए होगा।

खेल मंत्री राज्यों से करेंगे बात

खेल मंत्री किरन रिजीजू इस अभियान की सफलता और उसे जमीनी स्तर पर लागू करने के लिए राज्यों के मुख्यमंत्रियों और खेल मंत्रियों से बात करने जा रहे हैं। खेल मंत्री सभी राज्यों को निर्देश देंगे कि 29 अगस्त को पीएम की ओर से शुरू किए जा रहे अभियान को देखें और उसे अपने यहां लागू करवाएं।
विज्ञापन

हर साल अलग फिटनेस अभियान

चार साल तक चलने वाले अभियान में प्रत्येक साल हर तरह की फिटनेस के प्रति जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। साल 2019-20 में फिजिकल फिटनेस के  प्रति, 2020-21 में खाने की आदतों के बारे में, 2021-22 में पर्यावरण अनुकूल जीवन शैली, दीर्घकालिक जीवन, 2022-23 में अच्छे स्वास्थ्य, जीवन शैली, स्वास्थ्य के अनुकूल चीजें और सेवाओं के अलावा रोगों से दूर रहने के तरीकों के प्रति जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें