फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी ने लॉन्च किया खेलो इंडिया एप्लीकेशन

Wed, 27 Feb 2019 06:06 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
पीएम मोदी
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के अपनी तरह के पहले मोबाइल एप्लीकेशन 'खेलो इंडिया एप' को जारी किया जो कि देश में खेलों और फिटनेस के प्रति जागरूकता लाने से संबंधित है। 

विज्ञापन


साई ने खेलो इंडिया कार्यक्रम के तहत इस एप्लीकेशन को तैयार किया है। इसका उद्देश्य प्रधानमंत्री के भारत में खेल पारिस्थितिकी तंत्र को विकसित करने और आने वाले वर्षों में देश को वैश्विक खेल महाशक्ति बनाने के विजन को आगे बढ़ाना है। 

खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने कहा, 'भारत ने खेलों की दिशा में आज लंबी छलांग लगाई है। यह एप्लीकेशन देश में फिटनेस और खेल के पहलू के लिहाज से महत्वपूर्ण है। इससे छोटी उम्र में प्रतिभा की पहचान करने और उसे निखारने में मदद मिलेगी।' इनपुट-भाषा

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें