दक्षिण अफ्रीका रग्बी विश्व विजेता
- फोटो : ट्विटर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रग्बी विश्व कप का खिताब जीतने पर दक्षिण अफ्रीका की टीम को रविवार को बधाई दी। दक्षिण अफ्रीका ने जापान में खेले गए टूर्नामेंट के फाइनल में एकतरफा मुकाबले में शनिवार को इंग्लैंड को 32-21 से हराकर तीसरी बार खिताब अपने नाम किया।
मोदी दक्षिण अफ्रीका की रग्बी टीम को टैग करते हुए ट्वीट किया, ‘रग्बी विश्व कप में तीसरी बार चैंपियन बन कर रिकार्ड की बराबरी करने पर स्प्रिंगबोक्स (दक्षिण अफ्रीकी रग्बी टीम) को बधाई।’ मोदी ने टीम के प्रदर्शन को शानदार बताते हुए कहा कि यह दक्षिण अफ्रीका और वहां के राष्ट्रपति साइरिल रामफोसा के लिए ऐतिहासिक क्षण है।