फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीकांत को मिली पीएम मोदी की तारीफ, मन की बात कार्यक्रम में किया जिक्र

Sun, 29 Oct 2017 04:04 PM IST
amarujala.com, presented by : मुकेश झा
विज्ञापन
man ki baat - फोटो : man ki baat
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार यानी आज 37वीं बार 'मन की बात' कार्यक्रम को संबोधित किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने तमाम पूर्व नेताओं का जिक्र किया। साथ ही उन्होंने एशिया कप में जीत के लिए भारतीय हॉकी टीम और डेनमार्क ओपन में जीत के लिए किदाम्बी श्रीकांत को बधाई और शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन


इसके साथ ही पीएम मोदी ने देश में पहली बार फीफा आयोजन के बाद फुटबॉल के भविष्य को भी उज्ज्वल बताया। पीएम ने फीफा अंडर-17 वर्ल्ड कप और उसमें शामिल  भारतीय खिलाड़ियों के प्रदर्शन के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा कि इसी महीने फीफा अंडर-17 वर्ल्ड कप का आयोजन हुआ। विश्व भर की टीमें भारत आयीं और सभी ने फुटबॉल के मैदान पर अपने कौशल का प्रदर्शन किया।

'मन की बात' कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम ने कहा कि खेल के क्षेत्र में पिछले दिनों अच्छी खबरें आई हैं। अलग-अलग खेलों में हमारे खिलाड़ियों ने अपने देश का नाम रौशन किया है। हॉकी में भारत ने शानदार खेल का प्रदर्शन कर एशिया कप हॉकी का खिताब जीता है। इससे पहले भारत 2003 और 2007 में एशिया कप चैम्पियन बना था। वहीं, डेनमार्क ओपन का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, भारत के स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी किदाम्बी श्रीकांत की जबरदस्त तारीफ की। उन्होंने कहा श्रीकांत ने सारे मैच में काफी अच्छा प्रदर्शन किया। 
विज्ञापन


पीएम ने कहा, 'मैं अपने युवा साथी को उनकी इस उपलब्धि के लिए और भारत के गौरव को बढ़ाने के लिए बहुत-बहुत शुभकामनाएं देता हूं।' उन्होंने कहा, भारत भले ही फीफा अंडर-17 में खिताब नहीं जीत पाया। मगर टीम के युवा खिलाड़ियों ने सभी का दिल जीता।  भारत समेत पूरे विश्व ने खेल के इस महोत्सव का लुफ्फ उठाया। यह पहली बार है कि भारत ने फीफा अंडर-17 वर्ल्ड कप का मेजबानी किया है और यह सफल रहा। उन्होंने कहा कि देश में फुटबॉल का भविष्य बहुत उज्ज्वल है, इसके संकेत नजर आने लगे हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें