फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेल दिवस: 32 खिलाड़ियों को आज राष्ट्रपति करेंगे पुरस्कृत, पीएम करेंगे फिट इंडिया अभियान का आगाज

Thu, 29 Aug 2019 01:31 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला

सार

  • मेजर ध्यानचंद के जन्म दिवस पर मनाया जाता है खेल दिवस
  • हरियाणा की रेसलर दीपा मलिक को भी मिलेगा खेल रत्न पुरस्कार
  • सुप्रीम कोर्ट की पूर्व जज की 12 सदस्यीय कमेटी ने किया खिलाड़ियों का चयन
  • फिट इंडिया अभियान की आज शुरुआत करेंगे पीएम मोदी
विज्ञापन
राष्ट्रीय खेल दिवस
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेजर ध्यानचंद के जन्म दिवस पर बृहस्पतिवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद राष्ट्रीय खेल पुरस्कार वितरित करेंगे। रियो पैरालंपिक की पदक विजेता पैरा एथलीट दीपा मलिक राष्ट्रपति भवन के दरबार हॉल में देश के सर्वोच्च खेल सम्मान राजीव गांधी खेल रत्न से सम्मानित होंगी। यह पुरस्कार जकार्ता एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता पहलवान बजरंग को भी मिला है, लेकिन अगले माह होने वाली विश्व चैंपियनशिप की तैयारियों के चलते वह इस समारोह का हिस्सा नहीं होंगे। वह विश्व चैंपियनशिप के बाद खेल मंत्री किरेन रिजिजू के हाथों यह सम्मान ग्रहण करेंगे।

विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट की ओर से सेवानिवृत्त जज मुकंदकम शर्मा की अगुआई वाली 12 सदस्यीय कमेटी ने खेल रत्न के लिए दो, अर्जुन अवॉर्ड के लिए 19, द्रोणाचार्य अवॉर्ड के लिए छह, ध्यानचंद अवॉर्ड के लिए पांच खिलाड़ियों का चयन किया था।  

ये भी नहीं आएंगे समारोह में

बजरंग के अलावा अर्जुन अवॉर्ड के लिए चुने गए क्रिकेटर रविंद्र जडेजा, शूटर अंजुम मौदगिल, पैरा जेवलिन थ्रोअर सुंदर सिंह गुर्जर, शॉटपुटर तेजिंदर पाल सिंह तूर और द्रोणाचार्य अवॉर्ड के लिए चुने गए उनके कोच मोहिंदर सिंह ढिल्लों भी समारोह में शिरकत नहीं कर पाएंगे। इन सभी को बाद में खेल मंत्री पुरस्कार देंगे। ये सभी खिलाड़ी या तो तैयारियों में व्यस्त हैं या फिर टूर्नामेंटों में शिरकत कर रहे हैं।

गुरुवार को इन्हें मिलेगा अर्जुन अवॉर्ड

मोहम्मद अनस (एथलेटिक्स)
एस भास्करन (बॉडी बिल्डिंग)
सोनिया लाठर (बॉक्सिंग)
चिंगलेनसना सिंह (हॉकी)
अजय ठाकुर (कबड्डी)
गौरव गिल (मोटर स्पोर्ट्स)
प्रमोद भगत (पैरा बैडमिंटन)
हरमीत देसाई (टेबल टेनिस)
पूजा ढांडा (कुश्ती)
फुआद मिर्जा (घुड़सवारी)
गुरप्रीत सिंह संधू (फुटबॉल)
पूनम यादव (क्रिकेट)
स्वप्ना बर्मन (एथलेटिक्स)
बी साई प्रणीत (बैडमिंटन)
सिमरन सिंह शेरगिल (पोलो)

द्रोणाचार्य अवॉर्ड

विमल कुमार (बैडमिंटन)
संदीप गुप्ता (टेबल टेनिस)

द्रोणाचार्य लाइफ टाइम

मेर्जबान पटेल (हॉकी)
रामबीर सिंह (कबड्डी)
संजय भारद्वाज (क्रिकेट)
विज्ञापन

ध्यानचंद अवॉर्ड

मैन्युअल फ्रेडरिक्स (हॉकी)
अरुप बसाक (टेबल टेनिस)
मनोज कुमार (कुश्ती)
नितिन कीर्तिने (लॉन टेनिस)
सी लालरेमसांगा (तीरंदाजी)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें