फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2028 ओलंपिक को लेकर खेल मंत्री रिजिजू ने कहा- भारत टॉप-10 में आएगा, हमारी तैयारी शुरू

Mon, 08 Jun 2020 08:37 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • मिशन 2028 के लिए तैयार की गई वन स्टेट, वन गेम्स योजना
  • इसके लिए 14 खेल चुने गए हैं, राज्यों को ये खेल गोद दिए गए हैं
  • राज्यों पर ही इनके खिलाड़ियों को तैयार करने की जिम्मेदारी होगी
  • हरियाणा समेत 5 राज्य ओलंपिक के लिए बॉक्सर तैयार करेंगे
  • दिल्ली समेत 3 राज्यों ने पहलवानों को तैयार करने की जिमेदारी ली
  • मप्र अकेला राज्य होगा, जो निशानेबाज तैयार करेगा
विज्ञापन
किरेन रिजिजू - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश के खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने विश्वास जताया कि 2028 ओलंपिक के शीर्ष-10 देशों में भारत का नाम शुमार होगा। टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा के साथ इंस्टाग्राम पर लाइव चैट के दौरान रिजिजू ने कहा कि वे सिर्फ बोल नहीं रहे हैं, बल्कि इस दिशा में तैयारियां शुरू भी कर दी गई हैं।

विज्ञापन


खेल मंत्री के मुताबिक, ‘2024 के ओलंपिक खेल तो हमारे मिड टर्म गोल का हिस्सा है। हमारा मुख्य लक्ष्य 2028 ओलंपिक है। मैं जब खेल मंत्री बना तो हमारे पास सीमित संभावना थी। मेडल जीतने वाले संभावितों की संख्या कम थी। 2024 में हमारे पास ऐसी टीम होगी, जो पहले से ज्यादा मेडल लाएगी, लेकिन मुझे पूरा विश्वास है कि 2028 में हम टॉप-10 में आएंगे और इसकी तैयारी अभी से शुरू हो गई है।'

बकौल रिजिजू, 'जूनियर एथलीट्स भविष्य के चैंपियंस हैं, उन्हें ध्यान में रखकर ही खेलो की योजना बनाई जा रही है। वर्ल्ड चैंपियन तैयार करने के लिए चार से आठ साल का वक्त लगता है और इसकी शुरुआत हो चुकी है लॉकडाउन के दौरान भी सरकार जूनियर एथलीट्स का खास ध्यान रखा है। उनका एक भी रुपया बकाया नहीं रखा है।’
विज्ञापन


खेल मंत्रालय ने जिन 14 खेलों को वन स्टेट और वन गेम्स के तहत शामिल किया है, उसमें भारत ने अब तक कुल 24 मेडल जीते हैं। हॉकी में भारत ने अब तक 8 स्वर्ण, एक रजत और दो कांस्य पदक जीत चुका है जबकि कुश्ती में कुल चार पदक जीते हैं, इसमें एक रजत और तीन कांसे शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें