फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sinquefield cup Chess: सिनक्यूफील्ड कप में प्रज्ञानंद को संयुक्त बढ़त, वेस्ली के खिलाफ गुकेश हारे

Tue, 26 Aug 2025 01:53 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सेंट लुई (अमेरिका)

सार

लेवोन आरोनियन और वेसली चार अंक लेकर तीसरे स्थान पर हैं। फ्रांस के मैक्सिम वाचियेर लाग्रेव, पोलैंड के डुडा जान क्रिस्टोफ और अमेरिका के सैमुअल सेवियान संयुक्त पांचवें स्थान पर हैं।
विज्ञापन
गुकेश और प्रज्ञानंद - फोटो : International Chess Federation/Twitter X/@DGukesh
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानंद ने फ्रांस के अलीरजा फिरोजा को हराकर ग्रैंड शतरंज टूर के सिनक्यूफील्ड कप के सातवें दौर के बाद संयुक्त बढत बना ली । लगातार ड्रॉ के बाद प्रज्ञानंद की यह दूसरी जीत है। वह अमेरिका के फेबियानो कारूआना के साथ 4.5 अंक लेकर शीर्ष पर हैं, जबकि विश्व चैंपियन डी गुकेश को अमेरिका के वेस्ली सो के हाथों पराजय का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


लेवोन आरोनियन और वेसली चार अंक लेकर तीसरे स्थान पर हैं। फ्रांस के मैक्सिम वाचियेर लाग्रेव, पोलैंड के डुडा जान क्रिस्टोफ और अमेरिका के सैमुअल सेवियान संयुक्त पांचवें स्थान पर हैं। गुकेश और अलीरजा तीन तीन अंक लेकर अगले स्थान पर हैं, जबकि नोदिरबेक अब्दुसत्तारोव डेढ अंक के साथ आखिरी स्थान पर हैं ।

पिछले दो दौर में सारे मुकाबले ड्रॉ रहने के बाद सातवें दौर में पांच में से तीन मुकाबलों के नतीजे निकले। अलीरजा और गुकेश के अलावा नोदिरबेक को भी पराजय झेलनी पड़ी जिन्हें डुडा ने हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें