फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुश्किल परिस्थतियों में भारतीय महिला गोल्फरों का खराब प्रदर्शन

Fri, 21 Aug 2020 07:24 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

भारत की अदिति अशोक, त्वेशा मलिक और दीक्षा डागर को एआईजी महिला ब्रिटिश ओपन गोल्फ टूर्नामेंट के पहले दिन रॉयल ट्रून में मुश्किल परिस्थितियों से जूझना पड़ा। लगातार तेज हवाएं चलने के कारण शॉट खेलना आसान नहीं था। इसका परिणाम यह हुआ कि अदिति ने 78 और त्वेशा ने 79 का कार्ड खेला जबकि दीक्षा 13 होल के बाद सात ओवर पर थी।

विज्ञापन


भारत की इन तीनों गोल्फरों को कट में जगह बनाने के लिए अगले दौर में अच्छा प्रदर्शन करना होगा। वैसे कट के छह या सात ओवर तक जाने की संभावना है, लेकिन शुक्रवार को भी परिस्थितियां मुश्किल रहने की संभावना है। पहले दिन केवल एक खिलाड़ी जर्मनी की सोफिया पोपोव (70) ही अंडर पार का स्कोर बना पाईं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें