फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व रिले में भारतीय टीम का निराशाजनक प्रदर्शन, नहीं दिखा पाए दम

Sat, 11 May 2019 08:48 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
महिला 4x400 मीटर रिले
विज्ञापन

भारतीय पुरूष और महिला चार गुणा 400 मीटर टीमों ने विश्व रिले में निराशाजनक प्रदर्शन किया जिसमें शनिवार को दोनों ने 17वां स्थान हासिल किया जबकि मिश्रित चार गुणा 400 मीटर चौकड़ी 15वें स्थान पर रही। 

विज्ञापन


पुरूष और महिला चार गुणा 400 मीटर रिले में शीर्ष 10 में रहने वाले एथलीट और मिश्रित चार गुणा 400 मीटर से शीर्ष 12 में रहने वाले एथलीट सितंबर-अक्तूबर में दोहा में होने वाली विश्व चैम्पियनशिप के लिये क्वालीफाई करते। 

हिमा दास, एम आर पूवम्मा, सरिताबेन गायकवाड़ और वी आर विस्मया तीसरी हीट में चौथे स्थान पर रही जिन्होंने तीन मिनट 31.93 सेकेंड का समय लिया। लेकिन टीम इससे 17वें स्थान पर रही। 
विज्ञापन


वहीं पुरूष चार गुणा 400 मीटर रिले में कुन्हु मोहम्मद, जीतू बेबी, जीवन सुरेश और मोहम्मद अनस दूसरी हीट में तीन मिनट 06.05 सेकेंड के समय से छठे स्थान पर रहे। पुरूष टीम भी 17वें स्थान पर रही। 

मिश्रित चार गुणा 400 मीटर रिले टीम तीन मिनट 23.59 सेकेंड से ओवरआल 15वें स्थान पर रहीं जिसमें जीतू बेबी, सोनिया बैश्य, प्राची और एंटोनी एलेक्स शामिल थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें