फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेन कोलोव 2019: बजरंग-पूजा ने जीता गोल्ड, साक्षी को सिल्वर और विनेश फाइनल में

Sat, 02 Mar 2019 04:22 PM IST
अभिषेक निगम स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Pooja Dhanda
विज्ञापन

पूजा ढांडा ने बुल्गारिया के रूज में चल रही डेन कोलोव 2019 कुश्ती प्रतियोगिता के महिला 59 किग्रा भार वर्ग में शुक्रवार को स्वर्ण पदक हासिल किया जबकि विनेश फोगाट ने शानदार फॉर्म दिखाते हुए 53 किग्रा के फाइनल में जगह बनाई। 

विज्ञापन


विनेश 53 किग्रा में आने के बाद पहली बार किसी प्रतियोगिता में खेल रही थी। उन्होंने अमेरिका की विश्व चैंपियनशिप की रजत पदक विजेता सराह हिल्देब्रांट को 4-2 से शिकस्त दी। उन्होंने क्वार्टर फाइनल में अमेरिका की ही एमी फर्नसाइड को 9-4 से हराया था।

इससे पहले शुक्रवार की रात को पूजा ढांडा ने 59 किग्रा में स्वर्ण पदक जीता, जबकि ओलंपिक कांस्य पदक विजेता साक्षी मलिक को 65 किग्रा भार वर्ग में में रजत पदक से संतोष करना पड़ा। संदीप तोमर को पुरूषों के फ्रीस्टाइल कुश्ती के 61 किलोग्राम भार वर्ग में फाइनल में हार के बाद रजत पदक मिला। 
विज्ञापन


भारत के स्टार पहलवान बजरंग पूनिया ने फ्रीस्टाइल रेसलिंग के 65 किग्रा वर्ग में गोल्ड मेडल जीता। उन्होंने अमेरिका के जॉर्डन ओलिवर को मात देकर यह उपलब्धि हासिल की।
विज्ञापन




 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें