फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी ने की एथलीट नीरज के जल्द फिट होने की कामना 

Sat, 04 May 2019 09:55 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
पीएम मोदी और नीरज चोपड़ा
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्विट करते हुए भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा की न केवल तारीफ की, बल्कि उनके जल्द फिट होने की कामना भी की। राष्ट्रमंडल और एशियाई खेलों के चैंपियन नीरज चोपड़ा की कोहनी का मुंबई में आपरेशन हुआ है। 

विज्ञापन


मोदी ने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हुए लिखा, ‘ नीरज आप बहादुर युवा हैं, जिन्होंने लगातार देश का मान बढ़ाया है। हर कोई आपके पूरी तरह से जल्द फिट होने की दुआ कर रहा है। इस बारे में नीरज ने ट्वीट किया था, ‘मुंबई में सर्जरी कराई है। अभ्यास शुरू करने के लिए कुछ महीने इंतजार करना होगा। हर निराशा के पीछे कुछ अच्छा छिपा होता है। ईश्वर आपको और बेहतर बनाना चाहते हैं।’

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें