फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टोक्यो ओलंपिक 2020 के लिए क्वालीफाई कर चुके खिलाड़ी 2021 में भी खेलेंगे

Fri, 27 Mar 2020 01:46 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
tokyo olympic
विज्ञापन

टोक्यो ओलंपिक 2020 के लिए क्वालीफाई कर चुके खिलाड़ियों के कोटा स्थान खेलों के एक साल के लिए स्थगित होने के बावजूद सुरक्षित रहेंगे। सूत्रों ने यह जानकारी दी। टोक्यो ओलंपिक में भाग लेने वाले 11 हजार में से 57 प्रतिशत खिलाड़ी क्वालीफाई कर चुके हैं। कोविड 19 महामारी के कारण मंगलवार को खेलों को एक साल के लिए स्थगित कर दिया गया।

विज्ञापन


आईओसी और 32 अंतरराष्ट्रीय खेल महासंघों की गुरूवार को हुई टेलीकांफ्रेंस में भाग लेने वाले एक अधिकारी ने कहा कि आईओसी अध्यक्ष थामस बाक ने खेलों को स्थगित करने के फैसले का कारण बताया। इसके बाद कहा कि टोक्यो 2020 के लिए क्वालीफाई कर चुके खिलाड़ी 2021 में भी खेलेंगे।

सूत्र ने कहा  कि बातचीत में क्वालीफिकशेन का मसला प्रमुख था। कुछ महासंघों में कई खिलाड़ी अभी तक क्वालीफाई नहीं कर सके हैं और उसके लिए कम से कम तीन महीने का समय चाहिए। मुक्केबाजी समेत कई खेलों के क्वालीफाइंग टूर्नामेंट स्थगित कर दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें