फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंगाल वॉरियर्स ने हरियाणा स्टीलर्स को हराया, पुनेरी पलटन और तमिल थलाईवास का मुकाबला टाई

Fri, 20 Sep 2019 08:02 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
प्रो कबड्डी लीग - फोटो : social media
विज्ञापन

मनिंदर सिंह के शानदार खेल से बंगाल वॉरियर्स ने प्रो कबड्डी लीग में हरियाणा स्टीलर्स को 48-36 से पराजित किया। इस जीत से बंगाल वॉरियर्स ने अंक तालिका में 63 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर अपनी स्थिति भी मजबूत कर ली। शीर्ष पर चल रही दबंग दिल्ली (69) और बंगाल के बीच छह अंकों का फासला रह गया है। बंगाल ने शुरू से दबदबा बनाए रखा। उसके तीनों रेडर मनिंदर सिंह, के प्रापनजन और मोहम्मद नबीबाख्श ने आसानी से अंक बटोरे। बंगाल ने पहले हाफ में दो आलआउट किए और 15 अंक की बढ़त हासिल कर ली। मध्यांतर तक बंगाल की टीम 30-14 से आगे थी। इसके बाद हरियाणा के रक्षक अच्छा खेल नहीं दिखा पाए। पुनेरी पलटन और तमिल थलाईवास का मुकाबला 36-36 से बराबरी पर छूटा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें