भारतीय खिलाड़ी पायस जैन ने दक्षिण कोरिया के लिन युनोह को 4-3 से मात देकर एशियाई जूनियर टेबल टेनिस चैंपियनशिप में कैडेट लड़कों के एकल फाइनल में प्रवेश कर रजत पदक सुनिश्चित कर लिया।
विज्ञापन
फाइनल में पायस का सामना दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी युआंयू चेन से होगा। पायस ने इसके साथ ही अक्तूबर में पोलैंड में होने वाली विश्व कैडेट चैंपियनशिप के लिए भी क्वालिफाई कर लिया।