आर्मी स्पोट्र्स इंस्टीट्यूट पुणे में चल रहे तीरंदाजों के ओलंपिक की तैयारियों के कैंप में एक फीजियो के कोरोना होने के कारण दो दिन तक कैंप को बंद करना पड़ा। इस फीजियों को कुछ दिन पहले ही कैंप में लाया गया था। जिसे साई ने अतानु दास और दीपिका कुमारी के साथ जोड़ा था। फीजियो की 30 अक्तूबर को रिपोर्ट पॉजिटिव निकली। इसके बाद 31 अक्तूबर और एक नवंबर कैंप बंद कर दिया। इस दौरान सभी तीरंदाजों का आरटीपीसीआर टेस्ट कराया जा रहा है। यह फीजियो 13 दिनों का एकांतवास पूरा करने के बाद नेगेटिव कोरोना रिपोर्ट के साथ 21 अक्तूबर से तीरंदाजों की ट्रेनिंग से जुड़ा था, लेकिन 30 अक्तूबर को उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव निकली।