फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिलिप और विपिन ने जीते स्वर्ण, भारत ने पहले दिन जीते पांच पदक 

Sat, 16 Mar 2019 01:21 AM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
विज्ञापन

फिलिप महेशवरन ने 110 मीटर बाधा दौड़ और विपिन कुमार ने हैमर थ्रो में स्वर्ण पदक जीते, जिससे भारतीय एथलीटों ने शुक्रवार को यहां शुरू हुई एशियन यूथ एथलेटिक्स चैंपियनशिप में कुल पांच पदक जीते। फिलिप ने लड़कों की 110 मीटर बाधा दौड़ में 12.86 सेंकड के समय के साथ पहला स्थान हासिल किया।

विज्ञापन


विपिन ने हैमर थ्रो में 69.63 मीटर की दूरी नापकर पीला तमगा जीता। हर्षिता शेरावत ने हैमर थ्रो में 61.93 मीटर की दूरी नापकर रजत जीता। दीपक यादव ने पोल वाल्ट में और अजय ने 1500 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीते। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें