फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रो कबड्डी 2018: गत चैंपियन पटना पायरेट्स की धमाकेदार जीत, बंगाल वॉरियर्स को 50-30 से पटका

Sat, 10 Nov 2018 09:39 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
pro kabaddi 2018
विज्ञापन

गत चैंपियन पटना पायरेट्स ने शनिवार को प्रो कबड्डी के 56वें मुकाबले में बंगाल वॉरियर्स पर धमाकेदारी जीत दर्ज की। मुंबई के एनएससीआई इनडोर स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में पटना ने बंगाल को 50-30 से रौंदा। इस जीत के साथ ही पटना पायरेट्स जोन 'बी' में 28 अंकों के साथ दूसरे पायदान पर पहुंच गई है, जबकि बंगाल की टीम 27 अंकों के साथ चौथे स्थान पर मौजूद है।

विज्ञापन


इस मुकाबले में पटना की तरफ से दीपक नरवाल ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 17 रेड में 12 प्वाइंट्स हासिल किए, जबकि जयदीप 7 टैकल में 5 अंकों के साथ टॉप डिफेंडर रहे। वहीं, बंगाल वॉरियर्स की तरफ से अमित नागर ने 9 रेड में 6 प्वाइंट्स हासिल किए, जबकि डिफेंडर रण सिंह ने 5 टैकल में 3 प्वाइंट्स हासिल किए। 

बता दें कि इस मुकाबले में पटना पायरेट्स एक बार, जबकि बंगाल की टीम 3 बार ऑलआउट हुई। पटना को 28 रेड प्वाइंट्स, 15 टैकल प्वाइंट्स, 6 ऑलआउट प्वाइंट्स और 1 एक्सट्रा प्वाइंट्स मिले। वहीं, बंगाल को 17 रेड प्वाइंट्स, 10 टैकल प्वाइंट्स, 2ऑलआउट प्वाइंट्स और 1 एक्स्ट्रा प्वाइंट्स मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें