गत चैंपियन पटना पायरेट्स ने गुरुवार को प्रो कबड्डी 2018 के 64वें मुकाबले में शानदार जीत दर्ज की। मुंबई के सरदार बल्लभ भाई पटेल स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में पटना ने दिल्ली को 38-35 से रौंदा।
इस मुकाबले में पटना पायरेट्स की तरफ से कप्तान प्रदीप नरवाल ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 23 रेड में 16 प्वाइंट्स हासिल किए, जबकि जयदीप 9 टैकल में 4 अंकों के साथ टॉप डिफेंडर रहे। वहीं, दबंग दिल्ली की तरफ से नबीन कुमार ने 22 रेड में 15 प्वाइंट्स हासिल किए, जबकि डिफेंडर संदीप ने 6 टैकल में 3 प्वाइंट्स हासिल किए।
बता दें कि इस मुकाबले में पटना को 23 रेड प्वाइंट्स, 9 टैकल प्वाइंट्स, 4 ऑलआउट प्वाइंट्स और 2 एक्सट्रा प्वाइंट्स मिले। वहीं, दिल्ली को 24 रेड प्वाइंट्स, 9 टैकल प्वाइंट्स, 2 ऑलआउट प्वाइंट्स और 0 एक्स्ट्रा प्वाइंट्स मिले।