पटना पायरेट्स बनाम यूपी योद्धा
- फोटो : सोशल मीडिया
बंगाल वॉरियर्स ने शुक्रवार को प्रो कबड्डी लीग 2019 के 32वें मुकाबले में यू मुंबा को हरा दिया। पटना के पाटलिपुत्र इनडोर स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में बंगाल ने यू मुंबा को 32-30 से हराया।
इस मुकाबले में दबंग दिल्ली की तरफ से के प्रपंजन ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 11 रेड में छह प्वाइंट्स हासिल किए, जबकि बलदेव सिंह आठ टैकल में पांच अंक हासिल किए। इसके साथ ही वह टॉप डिफेंडर रहे। वहीं, यू मुंबा की तरफ से अर्जुन देशवाल ने 18 रेड में 10 प्वाइंट्स हासिल किए, जबकि सुरेंदर सिंह ने 10 टैकल में चार प्वाइंट्स हासिल किए और टॉप डिफेंडर रहे।
बता दें कि इस मुकाबले में बंगाल वॉरियर्स को 17 रेड प्वाइंट्स, 10 टैकल प्वाइंट्स, 4 ऑलआउट प्वाइंट्स और एक एक्सट्रा प्वाइंट्स मिले। वहीं, यू मुंबा को 13रेड प्वाइंट्स, 10 टैकल प्वाइंट्स, चार ऑलआउट प्वाइंट्स और तीन एक्स्ट्रा प्वाइंट्स मिले।
पटना पायरेट्स ने यूपी योद्धा को 41-20 से हराया
वहीं, 33वें मुकाबले में पटना पायरेट्स ने यूपी योद्धा को 41-20 से हरा दिया। इस मैच में पटना के प्रदीप नरवाल ने शानदार खेल दिखाया। उन्होंने 22 रेड में 12 प्वाइंट्स हासिल किए, जबकि नीरज कमार टॉप डिफेंडर रहे।