फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shooting: विश्व चैंपियनशिप में भारतीय शूटर्स के निशाने पर पेरिस ओलंपिक का कोटा, 17 से शुरू होगा टूर्नामेंट

Tue, 15 Aug 2023 09:18 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अजरबेजान

सार

अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजी जगत प्रतिस्पर्धा के मामले में विश्व चैंपियनशिप को ओलंपिक के बराबर या इससे ज्यादा आंकता है। कार्यक्रम के अनुसार 17 से 24 अगस्त के बीच सात दिन में कोटे हासिल किए जाएंगे।
विज्ञापन
शूटिंग (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय निशानेबाज ज्यादा से ज्यादा पेरिस ओलंपिक कोटा हासिल करने से इरादे से यहां शुरू होने वाली आईएसएसएफ विश्व चैंपियनशिप में अभियान आरंभ करेंगे जिसमें 12 स्पर्धाओं में 48 कोटे दांव पर लगे होंगे।
विज्ञापन


यह प्रतियोगिता बृहस्पतिवार से शुरू होगी, जिस दिन 10 मीटर एयर पिस्टल पुरुष फाइनल और 10 मीटर एयर पिस्टल महिला फाइनल होगा। भारत के 53 सदस्यीय दल में 34 निशानेबाज 15 ओलंपिक स्पर्धाओं में हिस्सा लेंगे जबकि 19 अन्य गैर ओलंपिक स्पर्धाओं में निशाना लगाएंगे।

अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजी जगत प्रतिस्पर्धा के मामले में विश्व चैंपियनशिप को ओलंपिक के बराबर या इससे ज्यादा आंकता है। कार्यक्रम के अनुसार 17 से 24 अगस्त के बीच सात दिन में कोटे हासिल किए जाएंगे।
विज्ञापन


भारत ने अभी तक तीन पेरिस ओलंपिक कोटे हासिल कर लिए हैं और टोक्यो ओलंपिक में जीते 15 कोटे से बेहतर करने की कोशिश में जुटा है। रूद्रांक्ष पाटिल ने पुरुष 10 मीटर एयर राइफल, स्वप्निल सुरेश कुसाले ने पुरुष 50 मीटर राइफल थ्री पाजिशंस (3पी) और भोवनीश मेंडिरत्ता ने पुरुष ट्रैप में भारत के लिए कोटे जीते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें