फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Paris Olympics 2024: ओलंपिक पदक पर मीराबाई और किशोर जेना की नजर, तैयारियों के लिए यहां जाएंगे दोनों

Fri, 12 Jan 2024 09:31 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मिशन ओलंपिक सेल (एमओसी) ने एशियाई खेलों के रजत पदक विजेता जेवलिन थ्रोअर किशोर जेना को पेरिस ओलंपिक की तैयारियों के लिए गोल्ड कोस्ट (ऑस्ट्रेलिया) भेजने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
मीराबाई और जेना - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हांगझोऊ एशियाई खेलों के दौरान चोटिल हुईं टोक्यो ओलंपिक की रजत पदक विजेता मीराबाई चानू पेरिस ओलंपिक की तैयारियों के लिए एक बार फिर अमेरिका जा रही हैं। टोक्यो ओलंपिक से पहले भी मीरा सेंट लुई (अमेरिका) गई थीं। यहां वह डॉ. एरोन हार्शिग और कोच विजय शर्मा के संरक्षण में अपनी तैयारियों को अंजाम देंगी।
विज्ञापन


यही नहीं मिशन ओलंपिक सेल (एमओसी) ने एशियाई खेलों के रजत पदक विजेता जेवलिन थ्रोअर किशोर जेना को पेरिस ओलंपिक की तैयारियों के लिए गोल्ड कोस्ट (ऑस्ट्रेलिया) भेजने का फैसला लिया है। जेना 78 दिन तक यहां तैयारियां करेंगे।

वहीं पहलवान दीपक पूनिया भी ओलंपिक के लिए 31 दिन तैयारियां मिशिगन (अमेरिका) में करेंगे। कोच विजय शर्मा के मुताबिक मीरा ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। शरीर की शक्ति बढ़ाने के लिए उन्हें डॉ. हार्शिग के पास ले जाया जा रहा है। टोक्यो से पहले सेंट लुई में की गई तैयारियों का काफी फायदा मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें