फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Para Athletics Championship: भाला फेंक में फिर विश्व चैंपियन बने सुमित अंतिल, हमवतन संदीप को मिला कांस्य

Tue, 21 May 2024 04:39 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोबे (जापान)।

सार

टोक्यो पैरालंपिक और 2023 विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाले सुमित ने भाले को 69.50 मीटर की दूरी तक फेंककर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
विज्ञापन
सुमित अंतिल - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गत पैरालंपिक चैंपियन सुमित अंतिल ने मंगलवार को जापान के कोबे में जारी विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में एफ64 भाला फेंक स्पर्धा में अपना खिताब बरकरार रखा, जबकि थंगावेलु मरियप्पन और एकता भयान ने भी क्रमश: ऊंची कूद और क्लब थ्रो में स्वर्ण पदक जीते जिससे भारत के लिए दिन अच्छा रहा।
विज्ञापन

टोक्यो पैरालंपिक और 2023 विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाले सुमित ने भाले को 69.50 मीटर की दूरी तक फेंककर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। सुमित के हमवतन संदीप ने इसी स्पर्धा में 60.41 मीटर के प्रयास के साथ कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन

टोक्यो पैरालंपिक के रजत पदक विजेता मरियप्पन ने इसके बाद 1.88 मीटर के चैंपियनशिप रिकॉर्ड के साथ टी63 ऊंची कूद में स्वर्ण पदक हासिल किया। इससे पहले एकता ने महिला एफ51 क्लब थ्रो में 20.12 के सत्र के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के साथ स्वर्ण पदक जीता। इसी स्पर्धा में भारत की कशिश लाकड़ा ने 14.56 मीटर के थ्रो से रजत पदक अपने नाम किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें