फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Asian Snooker Championship: पंकज आडवाणी ग्रुप में शीर्ष पर, नॉकआउट के लिए किया क्वालीफाई 

Tue, 15 Mar 2022 09:20 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दोहा

सार

पूर्व चैंपियन पंकज आडवाणी ग्रुप ए में शीर्ष पर रहते हुए मंगलवार को एशियन स्नूकर चैंपियनशिप के नॉकआउट चरण के लिए क्वालीफाई कर गए। आडवाणी ने हाल ही में विश्व चैंपियन बने पाकिस्तान के एहसान रमजान को 4-1 से पराजित किया। 
विज्ञापन
पंकज आडवाणी - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व चैंपियन पंकज आडवाणी ग्रुप ए में शीर्ष पर रहते हुए मंगलवार को एशियन स्नूकर चैंपियनशिप के नॉकआउट चरण के लिए क्वालीफाई कर गए। आडवाणी ने हाल ही में विश्व चैंपियन बने पाकिस्तान के एहसान रमजान को 4-1 से पराजित किया। मैच के पहले फ्रेम में एहसान ने बढ़त बनाई लेकिन आडवाणी ने इसे 73-38 से जीत लिया। दूसरे फ्रेम में पंकज ने 50 अंक के ब्रेक के साथ 2-0 से बढ़त बनाई। इसके बाद एहसान ने अगले फ्रेम में 58 के ब्रेक के साथ वापसी कर स्कोर 1-2 किया, लेकिन आडवाणी ने 102 अंक की शतकीय ब्रेक के साथ 3-1 से बढ़त बना ली। चौथे फ्रेम में आडवाणी ने 44 अंक के ब्रेक के साथ बढ़त ली, लेकिन एहसान ने वापसी कर ली। आखिर में आडवाणी ने पांचवें फ्रेम को जीतकर मुकाबला अपने नाम किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें