फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंकज आडवाणी ने रचा इतिहास, एशियाई स्नूकर टूर खिताब जीतने वाले पहले भारतीय बने

Wed, 31 Oct 2018 05:16 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

दिग्गज भारतीय क्यूइस्ट पंकज आडवाणी ने एशियाई स्नूकर टूर का फाइनल अपने नाम किया। 19 बार के विश्व चैंपियन ने खिताबी मुकाबले में चीन के जु रेती को मात दी।

विज्ञापन


फाइनल में चीनी प्रतिद्वंद्वी जु रेती के मुकाबले पंकज का स्कोर 6-1. 48-35, 67(40)-23, 24-69(60), 63-33, 100(49,51)-0, 47-19, 94(94)-0 रहा।

पिछले महीने दोहा में पहले चरण में कांस्य पदक जीतने वाले आडवाणी अपने प्रदर्शन में सुधार करने में सफल रहे।

पंकज ने क्वार्टर फाइनल में पिछले साल आईबीएसएफ विश्व स्नूकर चैंपियनशिप के फाइनलिस्ट ईरान के आमिर सारखोस को 5-1, 53-18, 53-31, 15-60 (47), 75(75)-0, 52-40, 80 (80)-17 से हराया था।

सेमीफाइनल में उन्होंने पहले चरण के विजेता पाकिस्तानी खिलाड़ी मोहम्मद बिलाल को 5-1,  93(93)-0, 5-56, 62(58)-1, 42(40)-34, 37-23, 85(84)-4 से मात दी।

पंकज आडवाणी भारत के लिए बिलियर्ड्स और स्नूकर में सबसे ज्यादा विश्व खिताब जीतने वाले इकलौते खिलाड़ी हैं। उनके नाम 19 विश्व खिताब हैं। बीते साल 2017 में भी पंकज ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए भारत का नाम रोशन किया।

विज्ञापन


पंकज ने वर्ल्ड चैंपियनशिप में बिलियर्ड्स और स्नूकर दोनों में स्वर्ण पदक जीता। इसके अलावा पंकज आडवाणी की अगुवाई में भारतीय टीम ने एशियाई टीम स्नूकर चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक अपने नाम किया था। फाइनल में भारतीय टीम ने पाकिस्तान को हराया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें